फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना रेलवे स्टेशन परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

Krishan Singh Updated Mon, 23 Sep 2024 03:23 PM IST

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार माय भारत के बैनर तले नेहरू युवा केंद्र ऊना की ओर से ऊना रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यातिथि के रूप मे उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों, राजकीय महाविद्यालय ऊना के एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं रेलवे कर्मियों सहित 50 के लगभग लोगों ने भाग लिया। स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म की साफ सफाई की। कार्यक्रम के संयोजक नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ये अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पूरे देश भर में चलाया जा रहा है और आगे भी ऊना जिले में इसी तरह के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ऊना स्टेशन मास्टर राजीव रंजन सिंह , राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मंजीत, युवा समाजसेवी अजय ठाकुर, पीएनबी आर सेट के आकाश भारद्धाज, नेहरू युवा केंद्र के रतन लाल, अक्षय शर्मा, हेम रजत का योगदान रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें