फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने ऊना पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ऊना पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी एवं सांसद राजनी पाटिल भी मौजूद रहीं। बता दें, उपमुख्यमंत्री की पुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री का विवाह आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा से हो रहा है। झलेड़ा हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर गगरेट के विधायक राकेश कालिया, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने उनका गर्मजोशी भरा स्वागत किया। उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव समेत अन्य अधिकारी इस मौके उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें