हरोली क्षेत्र के खड्ड गांव में बीते दिन हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीवीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सागर पुत्र त्रिलोचन सिंह निवासी वार्ड-2 गांव पंजावर हरोली गुरुवार को किसी जरूरी काम से ऊना की ओर जा रहा था। पंजावर की ओर से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली के पहिए युवक के ऊपर से गुजर गए। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।