फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जब बंगाणा में एक मंच पर इक्कठे हो गए पक्ष और विपक्ष के प्रत्याशी, आंखों आंखों में हुई नमस्ते

अंकेश डोगरा Updated Sun, 05 May 2024 06:03 PM IST

जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा में एक धार्मिक कार्यक्रम में जब दो नेता हो गए इक्कठे तो उस समय जनता का ध्यान प्रवचनों की तरफ कम और नेताओं की तरफ ज्यादा दिखा। वाक्य है उपमंडल बंगाणा में डेरा बाबा रुद्रानंद सेवा समिति द्वारा वार्षिक कार्यक्रम जो हर वर्ष बंगाणा में होता है और उसमे डेरा बाबा रुद्रानंद जी से श्री श्री 1008 रुग्रीबानंद जी महाराज के शिष्य श्री हेमानंद जी महाराज आते हैं। इस वर्ष भी सालाना धार्मिक कार्यक्रम रविवार हो सम्पन्न हुआ और डेरा बाबा रुद्रानंद से श्री हेमानंद जी महाराज आए हुए थे। श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महाराज जी ने प्रवचन किए और हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, मंच से भजन कीर्तन भी किया गया। समय कार्यक्रम के समापन की ओर अग्रसर हो रहा था कि उसी समय पहले कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा मंच पर पहुंचकर महाराज जी का आशीर्वाद लिया और पांच मिनट बाद कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो भी मंच पर पहुंचकर महाराज जी से आशीर्वाद लिया और दोनों नेता महाराज जी के सिंहासन के इर्द गिर्द बैठ गए। हालांकि कुछ समय के लिए पंडाल प्रवचनों की कम और नेताओं की तरफ ज्यादा ध्यान देने लगे, लेकिन तत्काल कार्यक्रम आरती की ओर अग्रसर हो गया और दोनों नेताओं ने महाराज जी की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें