फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती कांग्रेस सरकार पर बोला जुबानी हमला

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर ऊना के भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सरकार और प्रशासन पर तीखा जुबानी हमला बोला है। भाजपा पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन और सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। छोटे-छोटे ट्रैक्टर चालकों के चालान किए जा रहे हैं। जबकि इस धंधे में सीधे तौर पर संलिप्त खनन माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। इसे भाजपा किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी और आने वाले समय में ट्रैक्टर पंचायत के माध्यम से जिला प्रशासन का घेराव करेगी । उन्होंने कहा कि अब आम जनता को न्यायपालिका के ऊपर ही भरोसा है और अब न्यायपालिका को ही आगे आकर इस दिशा में कार्रवाई करनी होगी ताकि माफिया का गढ़ बना ऊना जिला को आने वाले समय में शराब रेत वन और फिरौती माफिया से निजात मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें