चिंतपूर्णी में भाजपा की शानदार जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही तीन राज्यों, खासकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस मौके पर चिंतपूर्णी बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और लड्डू बांटे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी पार्टी इसी तरह जनता की सेवा करती रहेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को मिलकर उत्सव के रूप में मनाया।