फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भारतीय जनता पार्टी ने मंडल स्तर का वीर बाल दिवस कुरियाला में मनाया

अंकेश डोगरा Updated Thu, 26 Dec 2024 04:23 PM IST

भारतीय जनता पार्टी ने मंडल स्तर का वीर बाल दिवस कुरियाला में मनाया गया। बता दें कि जनवरी 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर का दिन हर वर्ष वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। जिसे अमली जामा पहनाते हुए मंडल स्तर पर कुटलैहड मंडल का वीर बाल दिवस कुरियाला के गुरुद्वारा साहब में मनाया गया। जिसमें पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुटटो ने मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिन्होंने अपनी तीन पीढ़ियां अपने धर्म और अन्याय के खिलाफ कुर्बान कर दी हैं। उनको किसी भी सरकार को याद नहीं आया। सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री ने ही समझा कि यह इतने छोटे बच्चों ने कुर्बानी दी है। वह अपने लिए नहीं देश के लिए और सनातन को बचाने के लिए दी है। कहा कि हर व्यक्ति को अपने बच्चों को ऐसे स्थान पर ले जाकर दिखाना चाहिए और उनकी जीवनी के बारे में अवगत कराना चाहिए ताकि बच्चों में देश प्रेम की भावना जागे और वे नशे से दूर रहें और जीवन में तरक्की करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें