उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में शुक्रवार से राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य सुरजीत मोहन की अध्यक्षता में आयोजित करवाया गया। एनएसएस शिविर की देखरेख एनएसएस प्रभारी सुरेंद्र कुमार तथा सह प्रभारी ज्योति डोगरा ने स्वयंसेवियों को सात दिन के शिवर की रूपरेखा से अवगत करवाया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सवयसेवकों में समाज सेवा नेतृत्व क्षमता और श्रम के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रवक्ता अनिल कुमार, ज्योति डोगरा ,अनवर खान राजीव कुमार ,पंकज कुमारी ,बिशन दास तथा अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।