विद्युत उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाले पंचायत तनोह के सासन गांव में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई थी। विशेषकर कम वोल्टेज और बार-बार बिजली कट से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग और लगातार प्रयासों के बाद अब शासन गांव को 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर प्रदान किया गया है। इस ट्रांसफार्मर के लगने से सासन गांव और आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अब अधिक सुचारू, स्थिर और वोल्टेज युक्त हो गई है।