उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की कुटलैहड़ विरासत की नगरी के नाम से जानी जाने वाली पंचायत रायपुर मैदान में माैजूद जर्जर भवन साथ लगते स्कूल के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों के लिए खतरा बना हुआ है। दो मंजिला यह भवन जर्जर हालत में हैं और कभी भी गिर सकता है। अभिभावकों में सुखदेव परमार,अशोक कुमार जोधा सिंह, राकेश कुमार राज कुमार,राजेश कुमार राम पाल संतोष कुमारी,कमला देवी रीता देवी आरती देवी सहित अन्य लोगों का कहना है कि यह भवन कब गिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। स्थानीय पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है जल्द ही सोमवार को इस मुद्दे को लेकर पंचायत में प्रस्ताव पारित कर समस्या का समाधान हल करवा दिया जाएगा। स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष संतोष परमार का कहना है कि जल्द ही स्कूल प्रबंधन कमेटी में प्रस्ताव पारित कर जर्जर भवन को हटाने का काम शुरू करवाने की कोशिश की जाएगी।