फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: श्रीराम मंदिर चूरूडू में लगाया वार्षिक भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहर किया प्रसाद

उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत चूरूडू स्थित श्रीराम मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। बुधबार को आयोजित इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों के साथ माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं ने भी भारी संख्या में भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए लंगर में श्रद्धालुओं को दाल-चावल, कढ़ी, पूरी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान विनय शर्मा, अंब ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, अजय ठाकुर, विक्की जट्ट, सती प्रधान, डिंपल ठाकुर, संजय तथा क्षेत्र के समर्पित युवाओं का अहम योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और राम भजनों से वातावरण गूंजता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें