राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मेरा भारत मेरा वोट थीम पर आधारित 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में मनाया गया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम का उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए नागरिकों विशेषकर युवाओें में मतदान के प्रति जागरूकता एवं सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।