तिब्बत के पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर शनिवार को अंब में विभिन्न तिब्बती संगठनों की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान चीन के तथाकथित जातीय एकता एवं प्रगति कानून को निरस्त करने की मांग उठाई गई। आयोजकों ने कहा कि तिब्बत की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना केवल तिब्बती समुदाय का ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन से जुड़ा विषय है। यू त्सांग चोलखा, धोतोए चोलखा, धोमेय चोलखा, तिब्बती महिला संघ तथा अंतरराष्ट्रीय मिडिल वे मूवमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के माध्यम से लोगों को तिब्बत की पर्यावरणीय परिस्थितियों और वहां की प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस पर आयोजकों ने बताया कि फिलहाल वे शांतिपूर्ण यात्रा के माध्यम से अपना संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यात्रा पूरी होने के बाद इस विषय को लेकर सरकार से भी बातचीत की जाएगी।