फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वायुसेना चयन केंद्र अंबाला ने ऊना कॉलेज में किया जागरुकता अभियान का आयोजित

Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2024 12:52 PM IST

सरकारी कॉलेज ऊना में वायुसेना चयन केंद्र अंबाला की ओर से एक जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को भारतीय वायुसेना में अग्निवायु के रूप में चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा की ओर से वायुसेना चयन केंद्र अंबाला के अधिकारियों का स्वागत करते हुए हुई। उन्होंने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि उन्हें देश सेवा के अवसर भी प्रदान करते हैं। वायुसेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को 'अग्निवायु' चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, आवश्यक योग्यता, प्रशिक्षण और वायुसेना में करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैडेट्स ने इस अवसर पर अपने सवाल पूछे और अधिकारियों ने उन्हें पूरी तरह से संतुष्ट किया। इस जागरुकता अभियान से सरकारी कॉलेज ऊना के एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में शामिल होने की प्रक्रिया और उससे जुड़ी संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सभी अधिकारियों और छात्रों का धन्यवाद किया और इस प्रकार के जागरूकता अभियानों को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें