राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश के 21 खिलाड़ियों का दल मंगलवार को अंब से रवाना हुआ। संघ के महासचिव अतुल ठाकुर और हर्ष शर्मा ने बताया कि 19 वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन 8 जनवरी से 11 जनवरी तक उत्तराखंड के रुद्रपुर में किया जा रहा है। जिसमें हिमाचल प्रदेश की तरफ से 21 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिनमें विभिन्न श्रेणियों में बालक वर्ग में आदित्य नगरोटा बगवां, राजबीर सिंह ऊना, आर्यमन कांगड़ा,अर्कित पटियाल पालमपुर,पुलनकित भारद्वाज कुल्लू,प्रियांश शुक्ला स्वरघाट,पुष्पिंदर सिंह गगरेट,शौर्य कांगड़ा,सुखबीर सिंह ऊना,कनिष्क कांगड़ा, बालिका वर्ग में बारुनि मंडी,अनवी ऊना,मानसी कांगड़ा,अवनिता ऊना,सौम्या भारद्वाज अंब,मिष्टि राना नदौन कांगड़ा,कशिश कांगड़ा,श्रेया भारद्वाज बिलासपुर, सुहानी सिंह बिलासपुर,जन्नत डोगरा अंब, अभिका कांगड़ा भाग लेंगे। अंब से टीम को रुद्रपुर के लिए रवाना किए जाने के मौके पर तलवारबाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शादीलाल गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है। खिलाड़ियों के लिए समय समय पर अभ्यास शिविरों का आयोजन भी किया जाता रहा है। उन्होंने टीम को रुद्रपुर के लिए रवाना करते हुए शुभकामनाएं दी।