एसएसआरवीएम ऊना में कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राकेश भारती, संयुक्त आयुक्त, जीएसटी रहे। भारती ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों पर विस्तृत एवं प्रभावशाली व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मसंयम, अनुशासन तथा सही जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात एसएसआरवीएम ऊना के एमडी सुमेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच और नशे जैसी बुरी आदतों से पूर्णतः दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक शपथ ली। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में नशा-मुक्त जीवन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं जागरूक नागरिक बनने की भावना को सुदृढ़ करने में सफल रहा।