नेहरू युवा मंडल अरलू के प्रधान अभय सिंह राणा ने बताया कि ग्राम अरलू में सातवां वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 18 और 19 अक्तूबर को किया जाएगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ कुटलैहड़ रियासत के टिक्का शिवेंद्र पाल द्वारा किया जाएगा, जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो होंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई नामी टीमें भाग लेंगी और विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।