सोलन जिले में पांच से आठ जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने व खड्ड-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं मानसून से अभी तक नौ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं, हादसों में दो लोगों की मौत व 32 घायल हो चुके है। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने बताया कि जब से मानसून शुरू हुई है तब से करीब नौ करोड़ रुपये का नुकसान विभिन्न विभागों को हो चुका है, जबकि पांच कच्चे व पक्के मकान बीच क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक मकान ढह भी गया है। रिपोर्ट अनुसार लोक निर्माण विभाग को 4.50 करोड़ रुपये, जल शक्ति विभाग को 3.80 करोड़ रुपये व बिजली बोर्ड को 50 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।