फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: भाजपा समर्थित मनप्रीत कौन बनीं पंचायत समिति अर्की की अध्यक्ष

पंचायत समिति अर्की के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। चुनाव सोमवार को उपमंडलाधिकारी कार्यालय सभागार में संपन्न हुए। चुनाव की प्रक्रिया एसडीएम अर्की निशांत तोमर की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित पलानियां वार्ड से मनप्रीत कौर, जबकि कांग्रेस समर्थित धुंदन वार्ड से रितु मैदान में थीं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित दसेरन वार्ड से जयदेव और कांग्रेस समर्थित कुनिहार वार्ड से जगदीश ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की मनप्रीत कौर को 14 वोट और ऋतु को 9 वोट मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जयदेव 14 लेकर विजयी घोषित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनप्रीत कौर ने कहा कि वे ब्लॉक क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। उपाध्यक्ष जयदेव ने भी अपने के वोटरों का आभार जताते हुए कहा कि वे टीम के साथ मिलकर विकास को नई गति देंगे। जीत के बाद भाजपा ने विजयी जुलूस भी निकाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें