धर्मपुर(सोलन) श्रावण मास के अवसर पर धर्मपुर के सनातन धर्म मंदिर में शिव शक्ति महादेव ग्रुप की मातृ शक्ति की ओर से 9 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा की शुरुआत से पहले मंदिर से धर्मपुर बाजार के सुबाथू रोड पर रेलवे पुल तक स्थानीय महिलाओं की ओर से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने देवी भगवती के जयकारे लगाने के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कथा का व्याख्यान करने के लिए आचार्य तरुण शर्मा ने बताया श्रावण मास का आज शुभ दिन है। उन्होंने कहा कि है भगवती माता जो इस कथा को सुनने आया है उसके दुख दर्द दूर करना।