सोलन-जौणाजी सड़क की खस्ता हालत को ठीक करने के लिए रविवार से मैटलिंग का काम शुरू हो गया। यह कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने के बाद अब सड़क पर मिट्टी-पत्थर डाल कर इसे चौड़ा किया जाएगा। इससे यहां लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं इसी के साथ ही अतिक्रमण में तोड़े गए मलबे हो भी हटाकर डंगे भी लगाए गए हैं। काम के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही को थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रोका जा रहा है।