फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: संस्कृत महाविद्यालय में 100 विद्यार्थियों ने निकाली, स्वास्थ्य-स्वच्छता का दिया संदेश

सोलन। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में वीरवार को रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में लगभग 100 छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता और विभिन्न सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। युवाओं ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां और बैनर थामे थे। उन्होंने गगनभेदी नारों के साथ सोलन शहर और आसपास के ग्रामीण व अर्धइ शहरी इलाकों का भ्रमण किया। रैली के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया गया। उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस रैली का संचालन रेड रिबन क्लब की कार्यक्रम अधिकारी आशा शर्मा और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश शर्मा भारद्वाज ने किया। सह प्रभारी पवन कुमार गौतम ने भी इस आयोजन में अपनी देखरेख प्रदान की। आशा शर्मा ने बताया कि युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना और उनके माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना ही इस रैली का मुख्य उद्देश्य है। महाविद्यालय के प्राचार्य रमेश शर्मा ने रैली में शामिल सभी छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें