सोलन सब्जी मंडी में टमाटर के दामों में गिरावट आ गई है इसके चलते किसान मायूस हो गए हैं। रविवार को सोलन सब्जी मंडी में अधिकतर टमाटर की एक क्रेट 500 से 700 के बीच में बिकी है। आने वाले दिनों में भी टमाटर के दामों में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि प्रदेश में टमाटर की पैदावार भी बहुत कम रह गई है।