राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर ब्रह्माकुमारी संस्था सोलन की ओर से सोलन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 यूनिट के करीब रक्त एकत्र किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रक्त की कमी न हो इसके लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी और सोलन क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस राकेश पंवर ने बताया कि विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया।