रूपनगर-नालागढ़ मार्ग पर ढेरोंवाल के साथ बद्दी में टेंपो, पिकअप यूनियन की ओर से बद्दी में एंट्री टैक्स के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दून के पूर्व भाजपा विधायक परमजीत पम्मी समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार मनमानी कर रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र की बेटियों की पंजाब में शादी हुई है, इसी तरह पंजाब की भी कई बेटियां बीबीएन क्षेत्र में है। वहीं सरकार के इस फैसले से उन्हें मुश्किलें झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर एक बार एंट्री टैक्स बढ़ गया तो उसे नहीं हटाया जाएगा, इसलिए पहले ही इसे लेकर धरना प्रदर्शन करने पड़ेंगे ताकि सरकार इसे न लगाएं।