श्री श्याम परिवार ट्रस्ट सोलन द्वारा पुराना बस अड्डा पर होने वाले श्री श्याम महोत्सव के लिए शूलिनी माता मंदिर से दोपहर 2 बजे निशान यात्रा निकली गई और यात्रा में शामिल होने वाले भगतो को पूजा के उपरांत निशान (ध्वज) वितरित किए गए और श्याम बाबा का दरबार एक विशेष रथ पर लगाया गया। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट सोलन के संरक्षक अशोक गुप्ता, चेयरमैन राकेश अग्रवाल, प्रधान त्रिलोक अग्रवाल ने बताया खाटू श्याम को निशान इसलिए चढ़ाया जाता है क्योंकि यह झंडा या ध्वज उनके दान और बलिदान का प्रतीक माना जाता है।