फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan Water Crisis: कहीं 5-6 दिन बाद मिल रहा पानी, शामती में दो दिन से सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी

सोलन शहर में एक तरफ लोग पानी की सप्लाई के लिए कई दिनों तक इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शामती में हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। शामती स्थित काली माता मंदिर के पास मुख्य पानी की पाइपलाइन पिछले दो दिनों से फटी हुई है। इससे लगातार पानी सड़क पर बह रहा है और सड़क पर भी पानी जमा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कोई छोटी पाइपलाइन नहीं, बल्कि मुख्य पाइपलाइन है। इससे शहर के कई घरों में पानी की सप्लाई पहुंचती है। पाइप फटने के कारण लगातार पानी बह रहा है, जिससे बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन करीब दो दिन पहले फट गई थी। इसके बाद से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह चुका है। लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन की जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद अभी तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। सड़क पर लगातार पानी बहने से यहां की सड़क भी खराब हो रही है। पानी जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोलन शहर के कुछ वार्डों में लोगों को पांच से छह दिन के अंतराल के बाद पानी की सप्लाई मिल रही है। ऐसे में मुख्य पाइपलाइन से लगातार पानी बहने की स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शहर के कई हिस्सों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए इंतजार कर रहे हैं, तब हजारों लीटर पानी का इस तरह सड़क पर बहना गंभीर लापरवाही है। लोगों ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन को जल्द ठीक करवाने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें