फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: कंडाघाट को दोबारा पंचायत बनाने को लेकर सीएम सुक्खू से मिले लोग

Krishan Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 03:15 PM IST

कंडाघाट से लगभग 100 लोगों का प्रतिनिधिमंडल कर्नल धनीराम शांडिल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला, जिसमें कर्नल संजय शांडिल ने नगर पंचायत कंडाघाट को ग्राम पंचायत में तब्दील करने की मांग उठाई। इस दौरान लोगों ने बताया कि भाजपा ने नगर पंचायत कंडाघाट को जबरदस्ती लोगों पर थोपा गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि जल्द से जल्द नगर पंचायत कंडाघाट को ग्राम पंचायत में तब्दील करने की अधिसूचना जारी की जाए। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, सरदार रणजीत सिंह, गोपाल सिंह, राजेश गुप्ता, लता मेहता, उमेश शर्मा, जगदीश ठाकुर, अश्विनी शर्मा, उमेश शर्मा, जोगिंद्र सिंह, अमित ठाकुर, जयप्रकाश, सचिन कश्यप, अनिल शर्मा, राजेश भारद्वाज, सुरेश शर्मा, गोपाल शर्मा, देवेंद्र मेहता सहित सेंट्रल लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें