हमीरपुर लोकसभा के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस पर परवाणू अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कसौली मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी अत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया गया। रोहित भारद्वाज ने बताया कि फल वितरण के दौरान मरीजों का कुशलक्षेम पूछा गया और सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने अनुराग ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।