स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में जिला कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मंत्री के समक्ष पिछले कार्यों को बताया व आगामी रणनीति बारे चर्चा की गई। बैठक में अर्की के विधायक संजय अवस्थी, दून के विधायक राम कुमार चौधरी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी उपस्थित रहे व अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए ताकि जनकल्याण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ सहजता से पात्र लोगों को मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कल्याण समिति की बैठक में सामाजिक व्यवस्था को सुधारने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन सहित अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को इसे धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए।