फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: भियूंखरी में तारपीन फैक्टरी में लगी आग, दो कामगारों की जलने से मौत

अंकेश डोगरा Updated Tue, 06 May 2025 02:47 PM IST

रामशहर क्षेत्र की भियुंखरी स्थित एक तारपीन फैक्टरी पूरी तरह से जल गई। जिस समय फैक्टरी में आग लगी तो उस दौरान यह बंद थी। आग साथ लगते कामगारों को रिहायशी कमरों तक चली गई। जिससे एक कमरे में सोए दो कामगारों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों कामगार यूपी के जिला गोंडा के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उनका नालागढ़ में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए गए है। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही नालागढ़ के एसडीएम राज कुमार, डीएसपी भीष्म ठाकुर, रामशहर के नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने भी घटना स्थल का दौरा किया और विभाग के कर्मचारियों को रिपोर्ट भेजने का आदेश जारी किए। फॉरेंसिंग टीम ने भी मौके पर पहुंच कर आवश्यक सुबूत जुटाए। वहीं डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कंपनी के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें