अर्की क्षेत्र में भारी बारिश के कारण शालाघाट-अर्की सड़क पर श्यारड़ा पुल के पास भूस्खलन हुआ है। इस कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। मंगलवार को रुक-रुककर हो रही बारिश से खिसकी पहाड़ी से यातायात अवरुद्ध हो गया था। वहीं अब लोक निर्माण विभाग इस सड़क को सुचारू करने में जुटा हुआ है। आज शाम तक सड़क को पूरी तरह से सुचारू कर दिया जाएगा।