अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत क्यारड़ के थाच गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 205 से थाच गांव तक एम्बुलेंस मार्ग का लोकार्पण किया। इस मार्ग के बनने से कई गांव के लोगों को सड़क सुविधा मिलेगी। विधायक ने तदोपरांत ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं भी सुनी और मौके पर लोगों की समस्या का समाधान किया।