फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: विश्व बंधुत्व दिवस पर नालागढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Sun, 24 Aug 2025 12:02 PM IST

नालागढ़ स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के किरपालपुर स्थित केंद्र में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नालागढ़ के एसडीएम राजकुमार द्वारा किया गया। इस शिविर में नालागढ़ अस्पताल स्थित रक्त बैंक की प्रभारी डॉक्टर मणिका और उनकी टीम ने रक्त का संग्रहण किया। इस शिविर में विशेष सहयोग नालागढ़ इनर व्हील क्लब नालागढ़ रॉयल्स की ओर से किया गया। सभी रक्तदाताओं के लिए फल और जूस की व्यवस्था क्लब द्वारा की गई। केंद्र की प्रभारी बीके राधा दीदी द्वारामुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर बीके अनीता, डॉक्टर प्रमोद, बीके श्रीनिवास, बीके गोविंद शर्मा, डॉक्टर अजीत पाल जैन, पंकज वशिष्ठ, इंदु ठाकुर वैद्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें