ओद्यौगिक नगरी बद्दी के प्रसिद्ध दरबार साहिब टोटेयांवाला(मखनूमाजरा) में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी गोगा नवमीं के उपलक्ष पर विशाल मेले व विशाल भंड़ारे का आयोजन किया गया। दरबार साहिब टोटेयांवाला में न केवल हिमाचल बल्कि पड़ोसी राज्यों पंजाब-हरियाणा से संगत भारी तादाद में माथा टेकने आती है।