एथेना पब्लिक स्कूल सोलन में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक एसके झा विशेष तौर पर मौजूद रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर पदमा झा ने वार्षिक रिपोर्ट पड़ी। उन्होंने साल भर बच्चों की ओर से की गई गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वहीं इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुत किए और अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। बच्चों ने पंजाबी गिद्दा, पहाड़ी नाटी, कुचिपुड़ी डांस समेत कई तरह के नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा नाटक के मंचन भी किए गए, जिसमें कई सामाजिक संदेश दिए गए। अंत में साल भर की गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।