खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन पर 31 अक्तूबर को सोलन शहर में भव्य शोभा यात्रा निकेगी। यात्रा सपरून गुरुद्वारा से ओल्ड पीडब्ल्यूडी रेस्ट तक निकाली जाएगी। इसमें छह झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें भगवान श्री गणेश, शिव, बालाजी, हनुमान जी शामिल रहेंगे। बाबा खाटू श्याम को भव्य रथ में सजाकर लाया जाएगा। इस दौरान नासिक बैंड, लोकल बैंड, डांडिया भी होगा।बाबा के जन्मदिवस पर एक नवंबर को डांगरी धाम श्याम मंदिर में 2:30 बजे से कीर्तन शुरू होगा, जो कि शाम 07:30 बजे तक चलेगा।