सोलन शहर में बारिश का क्रम शुरू हो गया है। हालांकि, सुबह से मौसम साफ था और हल्की धूप भी खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई। बीती रात को भी जिलेभर में भारी बारिश हुई है। इस दौरान करीब 1.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से अभी तक नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मौसम विभाग ने अभी आगामी दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।