पटवारी एवं कानूनगो संघ कंडाघाट का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भी पटवारी एवं कानूनगो के जिला महासचिव दिनेश कुमार की अगुवाई में कंडाघाट में संघ के कई पदाधिकारी व सदस्य एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठे रहे। उन्होंने सरकार से मांग उठाई कि उनके जिला कैडर को राज्य कैडर में न बदला राज्य। कहा कि उन्हें इससे काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।