केंद्र सरकार की ओर से लाए गए प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल के विरुद्ध जिला न्यायालय सोलन के अधिवक्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला न्यायालय सोलन बार एसोसिएशन के प्रधान मदन कश्यप की अगुवाई में वकीलों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं केंद्र सरकार को इस बिल को वापस लेने की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक यह बिल वापिस नहीं लिया जाता।