शिमला के लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि बुधवार को अर्की अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में ना हो, इसके लिए अलर्ट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हो इसके लिए प्रशासन को तैयार रहने की जरूरत है। सांसद ने बुधवार को अर्की में अग्निकांड प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और लापता लोगों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।