फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: रोहित शर्मा ने कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Krishan Singh Updated Tue, 13 Jan 2026 12:49 PM IST

स्टार गोजू-रियू कराटे अकादमी कुमारहट्टी के रोहित शर्मा ने छत्तीसगढ़ में हुई डीएवी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। स्टार गोजु-रियु कराटे अकादमी कुमारहट्टी के कोच शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि अकादमी से आदित्य शर्मा, शौर्यभान ठाकुर, रोहित शर्मा, रूबी शर्मा और त्रिशिका राणा का चयन डीएवी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ था। लड़कों का मुकाबला छत्तीसगढ़ और लड़कियों का मुकाबला दिल्ली में 8 से 12 जनवरी तक हुए। इसमें रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता जबकि आदित्य शर्मा, शौर्यभान ठाकुर और रूबी शर्मा ने अपने अपने आयुवर्ग में कांस्य पदक जीते। फेडरेशन के चेयरमैन राज कुमार सिंगला, अध्यक्ष कमल ठाकुर, मुख्य सलाहकार मोहन लाल जुनेजा, सलाहकार ठाकुर मोहेंद्र सिंह व फेडरेशन के सभी सदस्यों ने इसके लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें