स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने ईएसआई अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को सुविधाओं की जानकारी की। इस दौरान बताया गया कि अस्पताल में काफी समय से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। इस कारण लोग परेशान होते है। उन्होंने तुरंत अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।