कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सलोगड़ा के समीप कार-जीप की टक्कर हो गई। घटना में दोनों चालक हल्की चोटें आई हैं। टक्कर होने के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, जाम को खुलवाया जा रहा है। यहां पर एक ही लेन से दोनों ओर के वाहनों की आवाजाही चल रही थी।