कसौली चौक स्थित शिव मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से हिंदू नव वर्ष के आगमन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी की ओर से पहले शिव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सैकड़ों लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र नैय्यर व दीपक पंडित ने कहा कि आज नवरात्र का दूसरा दिन है हिंदुओं के लिए नवरात्र व हिंदू नव वर्ष का बहुत महत्व है। लोग जहां अपने घरों में पूजा के स्थान पर घी के दिए जलाते हैं, वहीं मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं, जबकि पिछले कल से हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ हो चुका है। इन दोनों विशेष त्योहार के मौके पर भंडारा वितरित किया गया।