फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की: ऑपरेशन के बाद हुई महिला की मौत के मामले में लोगों ने किया प्रदर्शन, मांगा न्याय

अर्की में ऑपरेशन के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को भूमती क्षेत्र के लोगों ने पुराना बस अड्डे से लेकर एसडीएम कार्यालय तक शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नारे लिखी तख्तियां लेकर सीमा के परिवार को इंसाफ दो, अर्की अस्पताल प्रशासन होश में आओ, इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली सीमा के गुनाहगारों को सजा दो जैसे नारे लगाते एसडीएम कार्यालय पहुंचे। मृतक महिला के परिजनों व स्थानीय लोगों ने एसडीएम अर्की निशांत तोमर को एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद लोगों ने पुलिस थाना प्रभारी को भी लिखित शिकायत दी और जल्द मामला दर्ज करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें