फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police ki Pathshala: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाड़ली में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Feb 2026 12:23 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाड़ली में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डी एस पी सोलन अशोक चौहान ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य कैलाश कौशल ने की। अशोक चौहान ने कार्यक्रम में साइबर ठगी से कैसे बचा जाए, के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। नशे के बढ़ते मामलों में पुलिस क्या कदम उठा रही है? इस पर उन्होंने बताया कि पुलिस सख्त कार्रवाई के साथ-साथ स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चला रही है। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर क्या दंड मिलता है। डीएसपी ने बताया कि नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है और उल्लंघन करने पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई होती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें