नालागढ़ के नजदीक निक्कूवाल स्थित ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी में श्रीमद् भागवत पुराण कथा के चौथे दिन व्यासपीठ आचार्य नील कंठ कौशल ने सती का प्रसंग सुनाया। इसके साथ ही उन्होंने भगवान द्वारा सृष्टि की रचना का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान ने कृष्ण के रूप में जन्म लेने से पहले राधा को गोकुल में वृषभान के घर जन्म लेने का आदेश दिया।इसके बाद राधा रानी की झांकी निकाली गई तथा उपस्थित श्रोताओं ने खूब आनंद लिया।