14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू में धर्म गुरु ने मंगलवार को ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज के नीचे हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ गीता पर हाथ रखवाकर अग्निवीर चाैथे बैच के 305 जवानों को शपथ ग्रहण करवाई गई। इस दौरान जवानों से कई साहसी करतब दिखाए। अब यह जवान देशसेवा के लिए जाएंगे। इस दाैरान सेना के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे।