सिरमौर में चिट्टे के खिलाफ अभियान शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर 22 से 26 जनवरी तक जिला के विभिन्न हिस्सों में पदयात्रा निकली जाएगी। शिलाई के क्यारी गुंडाह से यात्रा शुरू होकर नाहन में उपायुक्त कार्यालय में सम्पन्न होगी। समाजिक कार्यकर्ता लाल सिंह ने बताया कि युवाओं की तरफ शुरू की गई इस मुहिम में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लें।